Site icon हिट एंड हॉट न्यूज़

चित्रकूट: डीएपी खाद न मिलने से किसान ने की आत्महत्या, कंठीपुर गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

सांकेतिक तस्वीर

अनूप सिंह

चित्रकूट जिले के कंठीपुर गांव में डीएपी खाद न मिलने के कारण एक किसान ने अपनी जान दे दी। मृतक किसान की पहचान छोटू खां के रूप में हुई है, जिसने अवसाद में आकर खेत के एक पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, छोटू खां बुधवार को जिला मुख्यालय की नवीन मंडी समिति में खाद लेने गया था, जहां खाद के लिए लंबी कतारों और झड़पों का सामना करना पड़ा। अंततः खाद न मिलने के बाद किसान हताश होकर घर लौटा। इसी अवसाद में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। घटना से गांव में शोक की लहर है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version