Site icon HIT AND HOT NEWS

प्रेम प्रसंग में बर्बरता: प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या, शव यमुना में फेंका

सांकेतिक तस्वीर

अनूप सिंह

चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के कोठिलिहाई गांव में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक अभ्युदय (20) की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, जिसमें पता चला कि वह प्रिया नाम की एक युवती के संपर्क में था। अभ्युदय के पिता अभिलाष सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका बेटा अचानक आठ अक्टूबर को गायब हो गया था।

पुलिस ने फोन कॉल और सर्विलांस की मदद से छानबीन की, जिससे खुलासा हुआ कि प्रिया ने अपने पहले प्रेमी अंकित के साथ मिलकर अभ्युदय की हत्या कर दी और उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पूछताछ के दौरान, प्रिया और अंकित दोनों ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है और अब यमुना में शव की तलाश जारी है।

Exit mobile version