Site icon HIT AND HOT NEWS

जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनसत्ता दल की पहचान — विधायक विनोद सरोज ने किया अभिनंदन



बाबागंज (प्रतापगढ़)। जनसत्ता दल द्वारा जनप्रतिनिधियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को बाबागंज ब्लॉक परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के रामपुर संग्रामगढ़ एवं लालगंज ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को माला पहनाकर, फूल भेंट कर, मिठाई वितरित कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सरोज ने कहा कि जनसत्ता दल हमेशा जनप्रतिनिधियों के सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी गई है। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में पुनः विजय प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह तथा एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रदेश भर में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मान मिलने से जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान में और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में रामजस सरोज, राजेश पांडे, रज्जन मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, सोनी तिवारी, आशीष सिंह, राकेश पटेल, संगम लाल जायसवाल, संतोष पांडे, बबलू सरोज, अजय तिवारी, प्रमोद पाल, संगीता पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने जनसत्ता दल की इस पहल की सराहना की।

Exit mobile version