HIT AND HOT NEWS

कौशाम्बी में पुलिस का ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा अभियान: छह ट्रैक्टर जब्त

सांकेतिक तस्वीर

अभय सिंह [ रिपोर्टर कौशांबी ]

कौशाम्बी जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सराय अक़ील थाना क्षेत्र के सुरसेनी गाँव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त किया है। तिल्हापुर चौकी और सराय अक़ील के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।

सुबह होते ही पुलिस की टीम ने गाँव में छानबीन शुरू की, जिसके तहत ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे थे और लंबे समय से बिना रोक-टोक चल रहे थे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “अवैध खनन और ओवरलोडिंग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाईयां होती रहेंगी।”

तिल्हापुर चौकी पुलिस की भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भागीदारी रही। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को चेतावनी दी है कि अगर वे भविष्य में फिर से ऐसी गतिविधियों में पाए जाते हैं, तो और सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से जहाँ क्षेत्र के लोगों में संतोष है, वहीं अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त लोगों के बीच भय व्याप्त है।

Exit mobile version