
अभियान के दौरान थानों पर उपलब्ध शस्त्रों की विधिवत सफाई, निरीक्षण एवं रख-रखाव भी किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी उपकरण पूरी क्षमता और दक्षता के साथ उपयोग में लाए जा सकें। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य न केवल कार्यस्थलों को स्वच्छ बनाए रखना है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना भी है।
