गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 6.94 कुंतल गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी असम राज्य से अवैध गांजा लेकर गोरखपुर में सप्लाई करने के उद्देश्य से आ रहे थे।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सहयोगी एजेंसियां नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार गति दी जा रही है।
प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
