यह कार्रवाई आमजन से रिश्वत मांगने और सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार एवं #UPPolice लगातार पारदर्शी प्रशासन और ईमानदार व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई इस ट्रैप कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि शिकायत मिलने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत एसीओ हेल्पलाइन 📱9454402484 अथवा ✉️aco@nic.in पर दें।
भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है। आपकी एक शिकायत भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है।
