HIT AND HOT NEWS

सांगीपुर में पुलिस का सख्त पहरा, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायज़ा


अंशुमान द्विवेदी  

रिपोर्टर प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सांगीपुर श्री गौरव त्रिवेदी के साथ कस्बा सांगीपुर में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। गश्त के समय संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी संभावित अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। आमजन को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे गश्त अभियानों के माध्यम से क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा का माहौल और मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।


Exit mobile version