अप्रैल 7, 2026

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में #SPBahraich के निर्देशन में थाना रिसिया पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त किया गया।

0

इस गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस द्वारा किए गए इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय का वातावरण उत्पन्न करना और आमजन को सुरक्षित महसूस कराना है। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।

थाना रिसिया पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे आम नागरिक बिना किसी भय के अपना जीवन यापन कर सकें।

#UPPolice #BahraichPolice

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *