अप्रैल 12, 2026

प्राथमिक विद्यालय चितामनपुर पटना में भव्य वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0

बाबागंज (प्रतापगढ़), 11 अप्रैल 2026
बाबागंज विकासखंड के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय चितामनपुर पटना में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अपनी अलग पहचान बना चुके इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक मंच और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री आशीष मिश्र तथा विशिष्ट अतिथियों—जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डॉ. सतीश चंद्र तिवारी एवं श्री करुणेश शुक्ला—के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनों सहित सांसद श्री अमरपाल मौर्य के पिता श्री रामदेव मौर्य, श्री आशीष मिश्रा एवं श्री आदर्श पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े सेवानिवृत्त शिक्षकों—श्री अम्बिका सिंह, श्री ओम प्रकाश मिश्र, श्री राजनाथ शुक्ल, श्रीमती भाग्यशिला पाण्डेय एवं श्रीमती सुषमा त्रिपाठी—को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसके साथ ही विकासखंड के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन श्री बबलू सोनी, श्री राहुल मौर्य, श्री विनोद कुमार एवं श्री रामाकांत मिश्र सहित अनेक शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुन्दरम श्रीवास्तव द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। विद्यालय के शिक्षकों—डॉ. शिवाकान्त द्विवेदी, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, संतलाल, देवेन्द्र भूषण एवं सुधांशु—के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य, समूह गीत, लघु नाटक और लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और अनुशासन दर्शनीय रहा। विशेष रूप से देवेन्द्र भूषण का योगदान सराहनीय रहा, जिनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, अनुशासन और नियमित उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा, श्री करुणेश शुक्ला, डॉ. सतीश चन्द्र तिवारी, श्री बबलू सोनी, श्री राहुल मौर्य, श्री विनोद कुमार यादव, श्री रमाकांत मिश्रा, राजकरन सरोज, विजय कुमार यादव, कमलेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, त्रिलोकीनाथ शुक्ल, संत लाल, अरुणपति त्रिपाठी, प्रभाकरनाथ पाण्डेय, राम मनोहर मौर्य, रामदेव मौर्य, राजेन्द्रमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, राजनाथ शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, अम्बिका प्रसाद, सरोज कुमारी, डॉ. मनोज द्विवेदी, संजय सरोज, राम किशोर, सुषमा त्रिपाठी, भाग्यशीला पाण्डेय, उपेंद्र मिश्रा, अभय कुमार, जय कुमार गौड़, विनोद सरोज, हिमांशु मिश्रा, गौरव शुक्ला, दिवाकर, अजीत कुमार मौर्य, राजेश पांडेय, अलका, रत्न देवी, आलोक श्रीवास्तव, शिव प्रकाश द्विवेदी, संतोष तिवारी, अतीक अहमद, प्रेम शंकर पाण्डेय, देवराज शुक्ला, शिवम धुरिया, राम करन यादव, चन्दन त्रिपाठी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यालय के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *