भारत और कंबोडिया के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय सेना का दल ‘सिनबैक्स-द्वितीय 2026’ (CINBAX-II) सैन्य अभ्यास के लिए रवाना हो गया है। यह द्विपक्षीय अभ्यास 4 मई से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित टेको सेन फ्नोम थॉम म्रीस प्रॉव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास भारत और कंबोडिया के बीच बढ़ते सामरिक सहयोग और मित्रता का प्रतीक है।
‘सिनबैक्स’ अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय, आपसी समझ और संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना...
