रक्षा क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने 9 मई 2026 को नई दिल्ली में “एआईओएस-सशस्त्र बल नेत्र विज्ञान अपडेट 2026” सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सेना अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल), नई दिल्ली के नेत्र विज्ञान विभाग और अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान समिति (एआईओएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और अधिक आधुनिक, प्रभावी तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाना...
