मार्च 10, 2026

नई दिल्ली: ने भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह सफलता बताती है कि सही दिशा में लगातार और कड़ी मेहनत करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

0

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक प्रेरणादायी संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जो जीवन में निरंतर प्रयास और धैर्य के महत्व को रेखांकित करता है।

संस्कृत सुभाषितम्:
“अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया।
यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।।”

इसका आशय है कि जो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, उसे निरंतर और दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करते रहना चाहिए। धैर्य और लगन से किया गया सतत परिश्रम अंततः सफलता तक पहुंचाता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में लिखा कि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास और अनुशासन का मेल ही सफलता का वास्तविक सूत्र है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणा है और हमें यह सिखाती है कि सही दिशा में किया गया कठिन परिश्रम हर लक्ष्य को संभव बना देता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें