मार्च 10, 2026

पश्चिम एशिया से आज 50 उड़ानों के संचालन की तैयारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए

0

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है, जिनका असर भारत और पश्चिम एशियाई देशों के बीच हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और उड़ानों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस मौजूदा हालात के अनुसार अपने संचालन में आवश्यक बदलाव कर रही हैं।

मंत्रालय के अनुसार, 7 मार्च 2026 को इस क्षेत्र से भारत आने वाली भारतीय विमानन कंपनियों की कुल 51 उड़ानें संचालित की गईं, जिनमें 8,175 यात्री भारत पहुंचे।

वहीं 8 मार्च 2026 को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा जैसी भारतीय एयरलाइंस ने दुबई, अबू धाबी, रस अल खैमाह, फुजैरा, मस्कट और जेद्दा सहित विभिन्न हवाई अड्डों से परिचालन परिस्थितियों के अनुसार 49 आगमन उड़ानों के संचालन की योजना बनाई।

मौजूदा हालात को देखते हुए 9 मार्च 2026 के लिए भारतीय एयरलाइंस द्वारा लगभग 50 उड़ानें संचालित करने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही एयरलाइंस क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों की स्थिति का भी लगातार आकलन कर रही हैं, ताकि आवश्यक होने पर वहां से अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जा सकें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि वह एयरलाइंस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाकर हवाई किरायों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो, इसलिए किरायों की भी नियमित निगरानी की जा रही है।

मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों के समय और अन्य अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की जानकारी भी साझा की जाएगी।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें