मई 10, 2026

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, दुनियाभर के फिल्मकारों को मिलेगा साझा मंच

0

भारतीय सिनेमा और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की दुनिया से जुड़े कलाकारों एवं रचनाकारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 19वें (एमआईएफएफ) में भाग लेने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव 15 जून से 21 जून 2026 तक के पेडर रोड स्थित (एनएफडीसी) परिसर में आयोजित किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सम्मानित गैर-फीचर फिल्म महोत्सवों में शामिल एमआईएफएफ वर्षों से डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और एनीमेशन फिल्मों को एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता आ रहा है। यह महोत्सव केवल फिल्मों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक विचारों, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक सिनेमा के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र भी माना जाता है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी दुनिया भर से फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार, मीडिया विशेषज्ञ, छात्र और सिनेमा प्रेमी इस आयोजन में भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों की उत्कृष्ट फिल्मों का प्रदर्शन, चर्चाएं, कार्यशालाएं और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनसे नए फिल्मकारों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

एमआईएफएफ 2026 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत के बीच रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई तकनीकों और आधुनिक फिल्म निर्माण शैलियों को भी प्रोत्साहित करेगा। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक माना जाता है, जहां उन्हें अनुभवी फिल्मकारों से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।

महोत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका यह फिल्म महोत्सव भारतीय सिनेमा की रचनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें