मई 16, 2026

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत @uppstf एवं @bihar_police की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। “Zero Tolerance Against Narcotics” नीति के अंतर्गत अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को पूर्वी चम्पारण (बिहार) से गिरफ्तार किया गया।

0

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 6.94 कुंतल गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी असम राज्य से अवैध गांजा लेकर गोरखपुर में सप्लाई करने के उद्देश्य से आ रहे थे।

सांकेतिक तस्वीर

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सहयोगी एजेंसियां नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार गति दी जा रही है।

प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें