अपराध और माफियावाद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगलीडर सोनू सिंह यादव एवं उसकी सहयोगी द्वारा अवैध रूप से अर्जित लगभग ₹60 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कर लिया।
यह कार्रवाई अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने और समाज में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगातार चल रहे अभियान के तहत माफियाओं, गैंगस्टरों और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही जारी है। प्रयागराज पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है तथा आम जनता में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
