मेड़ुआ सलेमपुर के कुछ घरों में लो वोल्टेज से पेयजल संकट, प्रभावित परिवार परेशान

कौशांबी (कनैली)।
क्षेत्र के मेड़ुआ सलेमपुर गांव में बिजली आपूर्ति की आंशिक समस्या के चलते कुछ परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के पूरे क्षेत्र में नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा घरों में लो वोल्टेज और बार-बार फ्लक्चुएशन की समस्या बनी तीन दिन से बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल और मोटर पंप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी की टंकी भरने में दिक्कत हो रही है। प्रभावित परिवारों में कमलाकर सिंह, राजेश सिंह और मुकेश सिंह के घर शामिल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय वोल्टेज और गिर जाता है, जिससे घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि गांव के अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है।
प्रभावित परिवारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि लाइन और कनेक्शन की जांच कर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि पेयजल की परेशानी दूर हो सके।
