मार्च 30, 2026

राजापुर थाना पुलिस के खिलाफ साजिश रचने में जुटे अराजकतत्व, पुलिस पर झूठे आरोप लगाने का प्रयास

0
सांकेतिक तस्वीर

अनूप सिंह [ रिपोर्टर चित्रकूट ]

राजापुर थाना क्षेत्र में कुछ अराजक तत्व पुलिस को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इन लोगों पर आरोप है कि वे नालबंद जुए जैसे अवैध धंधे को बढ़ावा देने के लिए पुलिस पर मिथ्या द्वेष फैला रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दलालों की गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई से बौखलाए कुछ लोग अब पुलिस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दलालों की दलाली न चल पाने के कारण वे फर्जी आरोपों का सहारा लेकर पुलिस की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राजापुर थाना पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है और कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून का पालन करते हुए शांति बनाए रखें।

इस बीच, पुलिस ने उन अराजकतत्वों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इस प्रकार की साजिशों में शामिल हैं, ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें