देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन इस बार कई नई तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हुआ। ने रविवार को देशभर के 83 शहरों में बनाए गए 2,072 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार रीयल-टाइम फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग किया गया।
आयोग द्वारा लागू की गई यह डिजिटल प्रणाली परीक्षा में होने वाले फर्जीवाड़े और डमी अभ्यर्थियों की समस्या को रोकने...
