फ़रवरी 12, 2026

प्रयागराज के गऊघाट आश्रम में भगवान राधा-कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति हुई बरामद, चोरों ने मांगी माफी

0

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्री सीताराम अखंड संकीर्तन स्थल गऊघाट आश्रम में हाल ही में भगवान राधा-कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आश्रम में रखी गई। मूर्ति के साथ एक पत्र भी प्राप्त हुआ जिसमें अज्ञात लोगों ने श्री श्री 1008 जय रामदास फलाहारी महाराज से चोरी के लिए क्षमा याचना की थी।

महाराज जी ने भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति को पुनः राम जानकी मंदिर में स्थापित कर अभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हवन का आयोजन किया। उन्होंने चोरों को माफ करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और इस कार्य में सहयोग देने वाले स्थानीय पुलिस प्रशासन और गंगापार प्रयागराज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के प्रयासों की सराहना की।

मूर्ति की बरामदगी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और चौकी इंचार्ज शरद सिंह पुलिस टीम के साथ आश्रम पहुंचे और महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कई संत महात्माओं की उपस्थिति रही, जिनमें रितेश महाराज, सत्यम बाबा, हनुमान दास महाराज, और शिवराम दास महाराज शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें