अप्रैल 25, 2026

कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे के भीतर पर्स लूटने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0

कुंडा, प्रतापगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया है। महज 12 घंटे के भीतर पर्स छीनने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे नन्दा का पुरवा, खेमीपुर निवासी एक महिला अपनी कॉस्मेटिक की दुकान बंद कर घर लौट रही थी। वह शारदा सहायक नहर के किनारे से गुजर रही थी, तभी घात लगाए बैठे तीन अज्ञात युवकों ने मौका पाकर उसका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए।

महिला के हैंडबैग में लगभग 3,000 रुपये नकद, आधार कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता तुरंत कुंडा कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय को लिखित तहरीर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर ही तीनों अभियुक्तों—कुलदीप पटेल, राहुल शुक्ला और मोहित शुक्ला—को थाना क्षेत्र के ताजपुर सगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, चरन सिंह, गंगा चरन तथा कांस्टेबल रमेश निगम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई से जहां पीड़िता को न्याय मिला, वहीं क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल भी बना है। कुंडा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

“कुंडा में करोगे अपराध, तो जाओगे सीधा जेल” — इस नारे को पुलिस ने अपनी कार्रवाई से सच साबित कर दिखाया है।

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में उत्तर प्रदेश में सतर्कता और पारदर्शिता को मजबूत करने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ इकाई ने जनपद हरदोई में विद्युत विभाग के एक अवर अभियंता को ₹22 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। वहीं, बांदा इकाई द्वारा जनपद महोबा में एक राजस्व निरीक्षक को ₹5 हजार की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई प्रशासन की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें