बहराइच पुलिस का सख्त निरीक्षण: थाना रामगांव में व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी (SPRA) महोदय द्वारा थाना रामगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई तथा लंबित विवेचनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही IGRS (शिकायत निस्तारण प्रणाली) के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली का भी आकलन किया गया और आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त थाना परिसर में स्थित मालखाना, शस्त्रागार, मेस, बैरक एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तत्परता और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से न केवल पुलिस व्यवस्था में सुधार होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।
