मई 17, 2026

धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—

0

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (@uppstf) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Fake Profiling के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्रॉड करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 03 मोबाइल फोन एवं 04 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी Facebook, Instagram और WhatsApp पर USA एवं UK के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक-युवतियों से दोस्ती करता था। इसके बाद वह महंगे गिफ्ट, डॉलर और पाउंड भेजने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी एयरपोर्ट पर सामान पकड़े जाने की कहानी बनाकर खुद को कस्टम अथवा इनकम टैक्स अधिकारी बताता था और शुल्क जमा कराने के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देता था।

यह कार्रवाई साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

UPPAgainstCrime

WellDoneSTF

CyberCrime

UPPolice

StayAlertStaySafe

भारत तेजी से ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां केवल प्राकृतिक संसाधन या पारंपरिक उद्योग ही विकास का आधार नहीं हैं, बल्कि नवाचार, तकनीक, अनुसंधान और बौद्धिक क्षमता भी आर्थिक प्रगति की नई ताकत बन चुकी है। इसी दिशा में द्वारा “भारतीय अर्थव्यवस्था में ज्ञान और मूर्त संसाधनों के योगदान को मापने के लिए रूपरेखा” विषय पर एक महत्वपूर्ण शोधपत्र तैयार किया गया है। इस आधार पत्र पर सरकार ने विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत और आम जनता से सुझाव एवं टिप्पणियां आमंत्रित की हैं, ताकि भविष्य की आर्थिक नीतियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें