फ़रवरी 12, 2026

भारत-पाक तनाव के बीच उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट बंद, एयरलाइंस ने जारी की यात्रा एडवाइजरी

0

नई दिल्ली, 7 मई 2025 — भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते देश के उत्तरी हिस्सों में हवाई सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

स्पाइसजेट एयरलाइंस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर के हवाई अड्डों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस फैसले के चलते वहां से होने वाली उड़ानों के आगमन, प्रस्थान और ट्रांजिट उड़ानें भी प्रभावित रहेंगी।

एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना दोबारा बनाएं और उड़ान से पहले अपनी टिकट की स्थिति की जांच अवश्य करें। स्पाइसजेट ने कहा, “हालात को देखते हुए हम यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपडेट्स पर नजर रखें।”

इंडिगो एयरलाइंस ने भी एक समान एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए उड़ानों पर असर पड़ सकता है। इंडिगो ने भी यात्रियों को समय पर अपडेट्स देखने और हवाई अड्डे पर जाने से पहले पुष्टि करने की सलाह दी है।

इन हवाई सेवाओं को रोके जाने का निर्णय पूरी तरह सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। एयरलाइन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। फिलहाल सरकार और एयरलाइंस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें