मेंडुआ सलेमपुर में लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

कौशाम्बी जनपद के मेंडुआ सलेमपुर (पोस्ट कनैली) गाँव के लोग पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी रामबाबू और जूनियर इंजीनियर की मिलीभगत के चलते गाँव का आधा हिस्सा लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है जबकि रामबाबू खुद इसी गाँव के निवासी हैं और अपने हिस्से की लाइन को सही रखते हैं लेकिन बाकी गाँव की बिजली समस्या को नज़रअंदाज़ कर देते हैं
ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है तो कुछ दिनों के लिए बिजली सप्लाई सामान्य हो जाती है लेकिन जल्द ही समस्या दोबारा शुरू हो जाती है इसका असर गाँव में पेयजल संकट के रूप में भी देखने को मिल रहा है क्योंकि लो वोल्टेज की वजह से सबमर्सिबल पंप सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से जहाँ एक ओर विद्युत विभाग की छवि धूमिल हो रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासवादी नीतियों की अनदेखी भी हो रही है
गाँव के लोगों ने प्रशासन से माँग की है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर स्थायी समाधान कराया जाए ताकि मेंडुआ सलेमपुर के ग्रामीणों को बिजली और पानी की समस्या से राहत मिल सके
