मेंडुआ सलेमपुर में लो वोल्टेज व बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी नहीं सुधरी आपूर्ति

कौशाम्बी जनपद के मेंडुआ सलेमपुर (पोस्ट कनैली) गाँव के लोग पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी रामबाबू और जूनियर इंजीनियर की मिलीभगत से गाँव का आधा हिस्सा लो वोल्टेज से परेशान है। जबकि रामबाबू खुद इसी गाँव के निवासी हैं और अपने हिस्से की लाइन को दुरुस्त रखते हैं, लेकिन बाकी गाँव की बिजली समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद कुछ दिनों के लिए बिजली सप्लाई सामान्य हो जाती है, लेकिन जल्द ही समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। इस स्थिति का असर पेयजल संकट के रूप में भी सामने आ रहा है, क्योंकि लो वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल पंप सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस तरह की लापरवाही से जहाँ विद्युत विभाग की छवि धूमिल हो रही है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासवादी नीतियों की भी अनदेखी हो रही है।
गाँव के लोगों ने प्रशासन से माँग की है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि मेंडुआ सलेमपुर के ग्रामीणों को बिजली और पानी की समस्या से राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने बताया कि आज चौथा दिन हो गया है, ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद नया ट्रांसफॉर्मर लग चुका है, फिर भी अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
