बस के पीछे बाइक टकराने से पति-पत्नी की मौत, हादसे में मौके पर पति ने तो इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम

0

रिपोर्ट: लोवलेश कुमार श्रीवास्तव

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश: ग्राम नादिन कुर्मियान में खड़ी बस के पीछे दोपहिया वाहन के टकराने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराने के करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नादिन कुर्मियान में बस संख्या UP 70 JT 1501 खड़ी थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन संख्या UP 96 M 0692 के चालक मुकेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम अमान, थाना राजापुर, जनपद चित्रकूट, ने खड़ी बस के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन सवार मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी गिरिजा देवी, उम्र करीब 42 वर्ष, भी सवार थीं। हादसे में गिरिजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद घायल गिरिजा देवी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

एक ही सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार घटना के बाद कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

इन्हे भी देखें

ताज़ा खबरें • ब्रेकिंग न्यूज़ • नेशनल और इंटरनेशनल अपडेट

बस के पीछे बाइक टकराने से पति-पत्नी की मौत, हादसे में मौके पर पति ने तो इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम

लेखक:हिट एंड हॉट न्यूज़ डेस्क | प्रकाशित:सितम्बर 25, 2026